कुबेरेश्वरधाम

अंतर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा जी के संकल्प

जो अपने लिए ना जी कर दूसरों के लिए जीएं, अपना पूरा समय मानवता की सेवा और सनातन धर्म के उत्थान के लिए दें, ऐसे महापुरुष का हमारी इस पावन धरती पर होना गर्व की बात है। पूज्य गुरुदेव के संकल्पों ने मानव कल्याण की परिभाषा को एक नया आयाम दिया है। ना जाति, ना धर्म और ना समुदाय…बिना किसी भेदभाव के जो मानव सेवा को भी अपना धर्म समझे ऐसे संत को नमन। आइए इस संकल्पों के बारे में जानते हैं।

सीता अन्नपूर्णा रसोई

पूज्य महाराजश्री का संकल्प है कि धाम पर आने वाला कोई भी शख्स भूखा ना रहे, इसलिए धाम में अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की गई, जहां हर रोज हजारों और मंगलवार-शनिवार को तो लाखों लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। खास बात तो ये हैं कि अन्नपूर्णा रसोई की सारी व्यवस्था धाम पर आने वाली चढोत्री के आधे हिस्से और दान की राशि से की जाती है।

मुरलीमनोहर गौशाला

हमारे देश में गाय को माता की तरह पूजा जाता है और इसका मान दुनियाभर के हिन्दू करे इसके लिए पूज्य गुरुदेव ने नारा दिया है – “गौशाला नहीं उपाय, एक हिन्दू…एक गाय”। गुरुदेव का मानना है कि अगर आप एक गाय नहीं भी रख सकते हैं तो अगर आपके आसपास कोई गरीब गाय पाल रहा है तो आप हर महीने उसे ही कुछ धनराशि दे दें ताकि वह गरीब गाय को भरण – पोषण कर सके और उस गाय से जो दूध हो उससे अपने परिवार का भरण – पोषण कर पाएगा।
9K7A6371
9K7A6367
1X3A4777
1X3A4829

“गाय माता की सेवा करते पूज्य गुरुदेव पंडित प्रदीप जी मिश्रा”

"सेवा परमो धर्म: - सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है"

- पूज्य पंडित प्रदीप जी मिश्रा

🕉️ कुबेरेश्वरधाम

भगवान शिव का यह पावन धाम आपको आध्यात्मिक शांति और दिव्य आनंद प्रदान करता है। हमारे साथ जुड़कर पाएं आत्मिक सुख और मन की प्रसन्नता।

© 2026 कुबेरेश्वरधाम। सभी अधिकार सुरक्षित।

🕉️ त्वरित लिंक

🕉️ संपर्क जानकारी